श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक स्थित कैदुवा ग्राम सभा में एक कच्चा रास्ता स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। थाना सोनवा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला यह रास्ता बारिश होने पर पूरी तरह कीचड़ में बदल जाता है, जिससे आवागमन बाधित होता है। ककांधु ग्राम सभा के अंतर्गत स्थित इस रास्ते पर थोड़ा सा भी पानी बरसने पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। घरों से निकलते ही लोगों के पैर कीचड़ में धंस जाते हैं, जिससे उन्हें रोजमर्रा के कामों में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों संतोष, राकेश और दुर्गेश सहित कई लोगों ने बताया कि इस समस्या के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस महत्वपूर्ण रास्ते को जल्द से जल्द पक्का कराने की मांग की है।
श्रावस्ती में कैदुवा गांव में कच्चा रास्ता जर्जर:ग्रामीणों कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर, पक्की सड़क की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












