महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। धमऊर-मटरा गांव की निवासी ज्ञानमती पत्नी रमेश शनिवार को घास काटने सिवान गई थीं, जहां उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों द्वारा झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने से इलाज में देरी हुई, जिसके कारण महिला को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद परिजन ज्ञानमती को झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी स्थिति गंभीर बनी रही, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल महाराजगंज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल महाराजगंज में इलाज के दौरान ज्ञानमती की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन इलाज में हुई देरी के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। महिला की मृत्यु के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महिला की सर्पदंश से मौत:महराजगंज के निचलौल में घास काटते समय हुआ हादसा, इलाज में देरी बनी वजह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












