सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनौरा में जल अर्पण दिवस समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक श्याम धनी राही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह भी मौके पर मौजूद थे। कार्यक्रम में कार्य दही संस्था के प्रतिनिधियों के अलावा जल निगम के अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारी मौजूद थे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कुल पानी का 97 प्रतिशत समुद्री और महासागरों में है, जो पीने योग्य नहीं है। श्री चौधरी ने आगे कहा कि कुल पानी का केवल तीन प्रतिशत ही पीने योग्य है, जिसमें से दो प्रतिशत बर्फ के रूप में जमा है और सिर्फ एक प्रतिशत का ही उपयोग हो रहा है। उन्होंने मीठे पानी की घटती उपलब्धता पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी से जल का आवश्यक प्रयोग करने का आग्रह किया। विधायक श्याम धनी राही ने जल जीवन मिशन के तहत ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा हर घर तक जल पहुंचाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने उपस्थित लोगों को जल के सही प्रयोग के तरीके भी बताए। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने लोगों से जल संचयन के साथ-साथ हर घर में सप्लाई होने वाले पानी का ही उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम ,कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही, मंडल अध्यक्ष जोगिया राजेश दुबे, सतीश चंद चौबे, ब्रह्मचारी अनूप सिंह, अयोध्या पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
जोगिया में जल अर्पण दिवस समारोह आयोजित:मुख्य विकास अधिकारी, विधायक श्याम धनी राही रहे मौजूद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












