Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डुमरियागंज में एडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं:संपूर्ण समाधान दिवस में त्वरित निस्तारण के...

डुमरियागंज में एडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं:संपूर्ण समाधान दिवस में त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, 15 शिकायतें लंबित


शनिवार को डुमरियागंज तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। एडीएम ज्ञान प्रकाश ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर और निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण समाधान होना चाहिए। समाधान दिवस में भूमि विवाद, पुलिस विभाग और विकास सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग से 11, पुलिस विभाग से 2, विकास विभाग से 1 और अन्य विभागों से 2 शिकायतें शामिल थीं। प्राप्त शिकायतों में से राजस्व विभाग के एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। हालांकि, शेष 15 मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार रविकुमार यादव, खंड विकास अधिकारी डा. विनोद मणि त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक मुकेश प्रसाद और ईओ सचिन कुमार पटेल, राजन गुप्ता, नवीन सिंह, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, लेखपाल देवेंद्र राठौर, संजय वरुण, प्रवेश शुक्ला, माता प्रसाद भारती, आशीष चौरसिया, आयुष वैश्य, पवन, संतोष भट्ट, अजय पाठक, रघुवर प्रसाद, मुकेश श्रीवास्तव, श्रद्धानंद आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments