Homeजिला / लोकल (Local News)30 फीट गहरे बोरवेल में फंसा मासूम गुरकरण, 9 घंटे के रेस्क्यू...

30 फीट गहरे बोरवेल में फंसा मासूम गुरकरण, 9 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर


होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव चक्क समाना में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चार वर्षीय गुरकरण सिंह खेलते समय घर के पास खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।करीब नौ घंटे तक चले कठिन अभियान के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त मेहनत से मासूम गुरकरण को रात करीब 12:40 बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे को तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।
बोरवेल के समानांतर 30 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदा
बताया गया कि गुरकरण लगभग 30 फीट गहराई पर फंस गया था। बचाव दल ने बोरवेल के समानांतर 30 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदा और फिर एक संकरी सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुंच बनाई। रेस्क्यू के दौरान कैमरा और ऑक्सीजन पाइप नीचे भेजे गए ताकि बच्चे की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और उसे सांस लेने में दिक्कत न हो।पूरे अभियान की कमान डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने संभाली। दोनों अधिकारियों ने रेस्क्यू टीमों की बहादुरी और धैर्य की सराहना की।
सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल भी मौके पर मौजूद रहे
इस दौरान पंजाब सरकार के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और होशियारपुर से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयासों से बच्चे की जान बचाई जा सकी।रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गांव के लोगों, सामाजिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं ने भी लगातार सहयोग किया और टीमों का हौसला बढ़ाया। यह ऑपरेशन इलाके में चर्चा का विषय बना रहा और बच्चे के सुरक्षित बाहर आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments