#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के विक्रमजोत और हर्रैया क्षेत्र में किसान उर्वरक की कमी से जूझ रहे हैं। सरकारी समितियों और निजी दुकानों पर खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास खंड क्षेत्र की सरकारी समितियों और दुकानों पर यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरक भी नहीं मिल रहे हैं। किसानों को विशेष रूप से यूरिया खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है। यूरिया की अनुपलब्धता के कारण किसान अपनी फसलों में खाद नहीं डाल पा रहे हैं, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसान यूरिया के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि यह समस्या हर फसल के मौसम में बनी रहती है, चाहे वह गेहूं की बुवाई का समय हो या धान, गन्ना या अन्य फसल का। उनका आरोप है कि सरकार किसानों की इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। वर्तमान में गन्ने की फसल के लिए यूरिया खाद और दवाओं की तत्काल आवश्यकता है, लेकिन यह कहीं भी उपलब्ध नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से तुरंत समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में साधन सहकारी समिति सांड़पुर दुबौली के सचिव हरीराम वर्मा ने बताया कि जिले पर स्टॉक नहीं है, इसलिए उर्वरक की उठान नहीं हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिले पर स्टॉक उपलब्ध हो जाने पर उठान कर किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराई जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत में यूरिया की भारी किल्लत:समितियों, दुकानों पर यूरिया-डीएपी नहीं, किसान परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












