#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 1 बजे गौरा धुधा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हथिए गांव के तीन युवक एक रेसर बाइक पर सवार होकर बिना हेलमेट पहने तेज रफ्तार से महादेव की ओर से बस्ती जा रहे थे। इसी दौरान, लालगंज की तरफ से आ रहे एक अन्य बाइक चालक से उनकी टक्कर हो गई। अनियंत्रित रेसर बाइक पर सवार तीनों युवकों ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लालगंज की ओर जा रहे बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लालगंज में दो बाइकों की टक्कर में एक चालक गंभीर:गौरा धुंधा के पास हादसा, बिना हेलमेट सवारों ने मारी टक्कर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












