#बस्ती_न्यूज
राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के दुबखरा गांव के निकट शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान दुबखरा निवासी रामबुझावन की पत्नी सुशीला (62) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामबुझावन ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर शाम सुशीला सड़क किनारे कही जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद स्वजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सुशीला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत:दुबखरा गांव के पास 62 वर्षीय सुशीला ने गंवाई जान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











