Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अवैध कच्ची शराब और 'बंटी बबली' के साथ दो गिरफ्तार:सिंहूली परसा गांव...

अवैध कच्ची शराब और ‘बंटी बबली’ के साथ दो गिरफ्तार:सिंहूली परसा गांव में पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब पकड़ी


चौक थाना क्षेत्र के सिंहूली परसा गांव में रविवार सुबह पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और 35 अदद देसी शराब ‘बंटी बबली’ बरामद की गई। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सिंहूली परसा निवासी दिनेश यादव और निचलौल थाना क्षेत्र के 24 नर्सरी निवासी सुग्रीव गुप्ता के रूप में हुई है। उन्हें सिंहूली परसा गांव में निर्मला देवी के घर से पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में हल्का दरोगा अंकित राय, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल अनुराधा शर्मा और कांस्टेबल सुनैना शामिल थीं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments