श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में रविवार को दैनिक भास्कर की ‘प्रधान रेटिंग’ प्रचार वैन का स्वागत किया गया। लखनऊ से पहुंची इस वैन को टाइगर क्लब के अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर के जिला प्रभारी पंकज वर्मा भी उपस्थित रहे। यह प्रचार वैन नसीरगंज, बदला चौराहा और मल्हीपुर सहित कई प्रमुख चौराहों पर पहुंची। टीम ने लोगों को ‘प्रधान रेटिंग’ अभियान की जानकारी दी और पंपलेट बांटकर ग्रामीणों को जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने ग्राम पंचायत के प्रधानों के कार्यों की निष्पक्ष रेटिंग देने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर टाइगर क्लब के अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने दैनिक भास्कर के इस अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल लोगों को अपनी पहचान बताए बिना अपने गांव के प्रधान के कामकाज और विकास कार्यों पर राय देने का अवसर प्रदान करती है। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों में ‘प्रधान रेटिंग’ को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
जमुनहा पहुंची दैनिक भास्कर की प्रधान रेटिंग वैन:टाइगर क्लब अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने हरी झंडी दिखाई, जिला प्रभारी पंकज वर्मा भी रहे मौजूद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












