Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में जनगणना ड्यूटी में महिला कर्मियों की बढ़ी मुश्किलें:दूरदराज क्षेत्रों में...

खेसरहा में जनगणना ड्यूटी में महिला कर्मियों की बढ़ी मुश्किलें:दूरदराज क्षेत्रों में तैनाती से छोटे बच्चों की देखभाल बनी चुनौती


सिद्धार्थनगर के खेसरहा विकासखंड में जनगणना ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मियों को इस बार ड्यूटी आवंटन से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी ड्यूटी घर और कार्यक्षेत्र से काफी दूर लगाई गई है, जिससे भीषण गर्मी में उन्हें रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इसके चलते छोटे बच्चों की देखभाल और आवागमन की समस्या बढ़ गई है। सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया महिला कर्मचारियों का कहना है कि विभाग ने उनसे ड्यूटी के लिए विकल्प मांगे थे, लेकिन उनकी सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया। कई कस्थ गांवों में पहुंचना और देर शाम घर लौटना मुश्किल होगा, विशेषकर उन महिलाओं के लिए जिर्मियों की ड्यूटी उनके निवास या कार्यक्षेत्र से 20 से 25 किलोमीटर दूर के क्षेत्रों में लगाई गई है। उनका तर्क है कि सुबह जल्दी दूरनके छोटे बच्चे हैं या जिनके पास आवागमन का नियमित साधन उपलब्ध नहीं है। समस्या का समाधान निकालने का प्रयास इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए तहसील बांसी के जनगणना कार्य से जुड़े आरके बाबू अजय वर्मा ने कहा कि महिला कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई महिला कर्मचारियों ने दूर ड्यूटी लगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में तहसीलदार से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। महिला कर्मचारियों को राहत मिलेगी महिला कर्मियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी ड्यूटी यथासंभव उनके कार्य क्षेत्र, निवास क्षेत्र या नजदीकी गांवों में लगाई जाए। उनका मानना है कि इससे जनगणना कार्य बेहतर ढंग से संपन्न होगा और महिला कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। कर्मचारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भीषण गर्मी और लंबी दूरी के कारण जनगणना कार्य प्रभावित हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments