सोनौली थाना क्षेत्र के जारा पंचायत भवन में रविवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को समाज में हो रहे छेड़छाड़, बलात्कार जैसे अपराधों से लड़ने और उनसे निपटने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन और साइबर हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया। सम्मेलन के दौरान लड़कियों के घर से भागने (एलोपमेंट) से उत्पन्न होने वाली समस्याओं, चुनौतियों और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 181 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस सम्मेलन में लगभग 20 महिलाएं उपस्थित थीं। महिला कांस्टेबल सरोज सिंह और महिला कांस्टेबल प्रेमशिला चौहान सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और महिलाओं से संवाद किया। उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता अभियान से उनमें सुरक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की भावना जागृत हुई है। महिलाओं ने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी बात पुलिस अधिकारियों और अन्य विभागों के समक्ष रखने का आत्मविश्वास मिलता है, जो उनके लिए अत्यंत लाभप्रद है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन:महिलाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












