Homeदेश (National)वीडी सतीशन ने ली शपथ, बने केरल के 13वें मुख्यमंत्री, मंत्री कौन...

वीडी सतीशन ने ली शपथ, बने केरल के 13वें मुख्यमंत्री, मंत्री कौन हैं?

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वह केरल के 13वें मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ 20 मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह, तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में हुआ है। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, गठबंधन के साथी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में नजर आए हैं।

केरल में कांग्रेस ने लेफ्ट की अगुवाई वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को हराकर अपनी सरकार बनाई है। 140 सीटों वाले इस राज्य में यूनाइटेड डेमोक्रोटेटिक फ्रंट को 102 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने सीएम चुनने में ही 10 से ज्यादा दिन लगा दिए थे।

यह भी पढ़ें: केरल में होंगे 20 मंत्री, VD सतीशन ने जारी की लिस्ट; रमेश चेन्निथला का नाम शामिल

शपथ ग्रहण में कौन-कौन शामिल हुआ?

वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुईं। दिलचस्प बात यह है कि नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में वाम दल के नेता पिनराई विजयन भी शामिल हुए हैं।

कांग्रेस खुश क्यों है?

दक्षिण भारतीय राज्यों में कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। एक राज्य में जनाधार खोकर भी कांग्रेस, सत्तारूढ़ गठबंधन हिस्सा बन गई है। कांग्रेस अब तीन दक्षिणी राज्यों में शासन कर रही है। कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में कांग्रेस गठबंधन की सरकार है।

वीडी सतीशन के साथ किन मंत्रियों ने शपथ ली है?

दो दिनों तक चले मंथन के बाद वीडी सतीशन ने शाम को लोक भवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को 20 मंत्रियों की सूची सौंपी थी। कैबिनेट में रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और एपी अनिल कुमार के साथ-साथ KPCC प्रमुख सन्नी जोसेफ भी शामिल हैं। रमेश चेन्नीथला भी मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल थे। IUML के वरिष्ठ नेता पीके कुन्हालीकुट्टी, RSP नेता शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस के नेता मॉन्स जोसेफ और केरल कांग्रेस (जैकब) के नेता अनूप जैकब भी नई कैबिनेट का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें: खजाना खाली और खर्चीले वादे, केरल में कितनी मुश्किल होगी कांग्रेस की डगर?

कौन हैं वीडी सतीशन?

वीडी सतीशन, लगातार 6 बार विधायक चुने गए हैं। वह केरल विधानसभा में नेता विपक्ष रह चुके हैं, अब वह मुख्यमंत्री बने हैं। साल 2001 में वह पहली बार विधायक बने, तब से अब तक, लगातार जीतते आए हैं। पारावुर विधानसभा, वीडी सतीशन का गढ़ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments