Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में भीषण आग से दो दुकानें जलकर राख:पान मसाला और कार...

श्रावस्ती में भीषण आग से दो दुकानें जलकर राख:पान मसाला और कार धुलाई की दुकान में लाखों का सामान जला, आर्थिक सहायता की मांग


श्रावस्ती जनपद के गिलौला कस्बे में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस घटना में पान मसाला, धुलाई और टायर पंचर की दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, गिलौला निवासी मनोज गुप्ता की धुलाई व टायर पंचर की दुकान और सुरेश गुप्ता की पान मसाला की दुकान में रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों दुकानें पूरी तरह उसकी चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने आग की लपटें देखकर मौके पर पहुंचकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि दोनों दुकानदार अपनी इन छोटी दुकानों के सहारे ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। इस हादसे के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जिससे परिवार के लोग बेहद दुखी और परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments