Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ज्येष्ठ मास के पहले सोमवार पर:बस्ती के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की...

ज्येष्ठ मास के पहले सोमवार पर:बस्ती के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में ज्येष्ठ मास के पहले सोमवार को प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे थे। शहर के प्रसिद्ध बाबा भदेश्वर शिव मंदिर में लंबी कतारें देखी गईं, जहां पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालु अपने साथ गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फूल लेकर पहुंचे तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की अच्छी खासी भीड़ मौजूद रही।
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। बाबा भदेश्वर मंदिर के साथ ही तिलकपुर स्थित शिव मंदिर और भारीनाथ धाम सहित जिले के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिरों के बाहर प्रसाद, फूल-माला और पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।
पंडित काशी बाबा के अनुसार, ज्येष्ठ मास में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। उन्होंने बताया कि इस महीने के सोमवार को श्रद्धा भाव से शिव पूजन करने पर भगवान भोलेनाथ भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं तथा जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments