Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा में जन आरोग्य मंदिर पर जल जमाव:सिरसिया मोहल्ले में जल निकासी...

इटवा में जन आरोग्य मंदिर पर जल जमाव:सिरसिया मोहल्ले में जल निकासी न होने से नागरिक परेशान


इटवा नगर पंचायत के सुभाष नगर वार्ड दस स्थित सिरसिया मोहल्ले में जन आरोग्य मंदिर के पास जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। मंदिर परिसर और आसपास में पानी जमा होने से मरीजों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस समस्या के बारे में जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। मोहल्ले का गंदा पानी आरोग्य मंदिर के पास ही इकट्ठा रहता है, जिससे जलभराव की स्थिति बनी रहती है। जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी जल जनित बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गंदे पानी के जमाव से बदबू भी फैल रही है, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं। जलभराव के कारण जन आरोग्य मंदिर पर आने वाले कर्मचारियों और मरीजों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। स्थानीय निवासी कल्लू, इनारे, अदील खालिक, सुरेश, सोनू, जगतपाल और महेश सहित कई लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल जल निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। इस संबंध में सभासद प्रतिनिधि रहमतुल्लाह खान ने बताया कि जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments