सिद्धार्थनगर के इटवा में सोमवार को बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। यह अभियान 15 से 22 मई तक चलेगा। सोमवार को इटवा, बेलवा ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित कैंप में 29 उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया और कुल 3.68 लाख रुपये का बकाया जमा किया गया। इटवा ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित कैंप में 2.48 लाख रुपये का बकाया जमा हुआ। यहां 16 उपभोक्ताओं के बिल, मीटर और अन्य समस्याओं का समाधान किया गया। अवर अभियंता ग्रामीण अंकुश सिंह भदौरिया ने बताया कि इस एक सप्ताह के मेगा कैंप में नए कनेक्शन, बिल बकाया सुधार, ओवरलोड और स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर द्वितीय उपखंड अधिकारी विवेक कुमार, अवर अभियंता कठौतिया सिद्धार्थ शंकर, कार्यकारी सहायक कमलेश कुमार, और तकनीशियन राजीव कुमार, राजेश कुमार, शुभम चतुर्वेदी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में बेलवा विद्युत उपकेंद्र के तहत सोमवार को ग्राम गौरडीह में भी मेगा कैंप लगाया गया। उपखंड अधिकारी राजकुमार यादव, अवर अभियंता अनूप यादव और रोहित महेश कुमार की संयुक्त टीम ने 13 बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। इस कैंप में 1.20 लाख रुपये का बकाया भी जमा कराया गया। उपखंड अधिकारी प्रथम राजकुमार यादव ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इन कैंपों में बिजली से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
सिद्धार्थनगर में बिजली कैंप, 29 शिकायतें निपटीं, 3.68 लाख जमा:उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 15 से 22 मई तक चलेगा अभियान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












