HomeHealth & Fitnessसड़क पर रेंगते हुए मंत्री आवास पहुंचे शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, कई गर्मी...

सड़क पर रेंगते हुए मंत्री आवास पहुंचे शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, कई गर्मी से बेहोश

लखनऊ69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सोमवार को शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मंत्री के आवास से करीब 100 मीटर पहले इकट्ठा हुए। जमीन पर कीड़े-मकौड़े की तरह रेंगते हुए मंत्री के आवास तक पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग सरकार की नजर में कीड़े-मकौड़े हो चुके हैं। हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं है। इसलिए आज हम लोग कीड़ों की तरह रेंगते हुए मंत्री के आवास पर पहुंचे। भीषण गर्मी की वजह से कई अभ्यर्थी बेहोश हो गए। पुलिस ने उन्हें पानी पिलाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस प्रदर्शन को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है।

प्रदर्शनकारियों का वीडियो पोस्ट करके हुए लिखा संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण के अधिकार को मारने वाली भाजपा का अंहकार आज अंदर-ही-अंदर बहुत खुश होगा कि सदियों से वंचित, शोषित, पीड़ित समाज आज भी उनके वर्चस्व के आगे दंडवत होकर याचना कर रहा है, लेकिन अपने प्रभुत्व के घमंड में चूर भाजपाई और उनके संगी-साथी ये भी याद रखें कि जब आग्रह हार जाता है, तब इंसान सीमाएं लांघ जाता है। ‘हम सभी सामूहिक आत्मदाह करेंगे’ बनारस से आए कैलाश नाथ मौर्या ने कहा- हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से बस यही कहना चाहते हैं कि हम अब अपना धैर्य खो चुके हैं।

हमारे अंदर बिल्कुल भी सहन शक्ति नहीं बची है। हम लोग घर से हार चुके हैं और अब सरकार से भी उम्मीद नहीं रही है। यह अंतिम फरियाद है। सुनवाई नहीं हुई तो हम सभी अभ्यर्थी सामूहिक तौर पर आत्मदाह करेंगे। एक छोटी सी खेती है, उसी से घर का खर्च चलता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments