HomeHealth & Fitness'द नर्मदा स्टोरी' का एंथम सांग रिलीज, खाकी और महिला शक्ति को...

‘द नर्मदा स्टोरी’ का एंथम सांग रिलीज, खाकी और महिला शक्ति को सलाम

रीयल लाइफ आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद की फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ का दमदार एंथम सांग रिलीज हो गया है। देशभक्ति, वीर रस और महिला सशक्तिकरण से भरपूर यह गीत मध्य प्रदेश महिला पुलिस के साहस और संघर्ष को बड़े पैमाने पर पेश करता है।

एंथम में सिमाला प्रसाद पुलिस अधिकारी के रूप में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती नजर आ रही हैं, वहीं मिसिंग लड़कियों से जुड़े विजुअल्स फिल्म के संवेदनशील विषय की झलक देते हैं। गीत के बोल और भव्य प्रस्तुति दर्शकों में जोश भरने का काम कर रहे हैं।

एंथम में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल, जरीना वहाब और अश्विनी कालसेकर भी प्रभावशाली भूमिकाओं में दिखाई दे रही हैं। अंजलि पाटिल पुलिस कांस्टेबल के किरदार में नजर आती हैं, जबकि जरीना वहाब सामाजिक आंदोलन का नेतृत्व करती दिखती हैं।

फिल्म के विजुअल्स में महिला शक्ति, संघर्ष और न्याय की लड़ाई को दमदार तरीके से दिखाया गया है। गीत का संगीत पीयूष और केवल ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल निर्देशक जैगम इमाम ने लिखे हैं।

निर्देशक जैगम इमाम ने कहा कि यह एंथम सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि महिला पुलिस और देश की हर संघर्षशील महिला को श्रद्धांजलि है।

वहीं सिमाला प्रसाद ने इसे अपने लिए बेहद खास बताते हुए कहा कि इस गीत के जरिए वह उन महिलाओं की आवाज बनना चाहती थीं, जो साहस और जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाती हैं।

एबी इन्फोसॉफ्ट क्रिएशन और गोल्डन रेशियो के बैनर तले बनी इस फिल्म में सिमाला प्रसाद, अंजलि पाटिल, अश्विनी कालसेकर, जरीना वहाब, रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी और इश्तियाक खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments