Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ:कलश यात्रा के साथ हुआ...

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ:कलश यात्रा के साथ हुआ आगाज


डुमरियागंज नगर क्षेत्र के खीरा मंडी में सोमवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें अवध धाम से पधारे स्वामी उत्तम कृष्ण शास्त्री महाराज और वैदिक विद्वानों ने सानिध्य प्रदान किया। कलश यात्रा खीरा मंडी से शुरू होकर डुमरियागंज कस्बे के तेली मोहल्ला, अस्पताल, थाना, रोडवेज और मंदिर चौराहा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु राप्ती नदी तट पर गए, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राप्ती मैया का पूजन-अर्चन कर पवित्र जल कलशों में भरा गया। कलश लेकर श्रद्धालुओं का जत्था कार्यक्रम स्थल पहुंचा, जहां स्वामी उत्तम कृष्ण शास्त्री महाराज ने विधि-विधान से कलश स्थापित करवाया। पूरे मार्ग में भक्तों के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में महिलाओं और युवाओं की विशेष सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर मनश्याम शास्त्री, रामकरण साहू, इना देवी, शिव प्रसाद, विष्णु प्रसाद, सचिन, माता प्रसाद, सुनील, आलोक, वंश, संदीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments