HomeHealth & Fitnessपुलिस मुठभेड़ में गौकश अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में गौकश अभियुक्त गिरफ्तार

रामपुर:थाना स्वार पुलिस को 17/18 मई 2026 की रात्री में सूचना प्राप्त हुई कि एक गौकश अभियुक्त गौकशी करने के उद्देश्य से ग्राम भूवरी को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल से आ रहा है,जो पूर्व में गौवंशीय अपराधो में लिप्त रह चुका है।प्राप्त सूचना पर थाना स्वार पुलिस टीम जब मोके पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर मोटर साइकिल से उतरकर भागने लगा तथा पुलिस टीम पर जान से मारने कि नियत से फायर कर दिया।

आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त नईम उर्फ बाबू पुत्र फकीरा नि0 मोहल्ला रसूलपुर थाना स्वार पैर में गोली लगने से घायल हो गया।अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज़ तमंचा 315 बोर,नाल में फंसा एक खोखा कारतूस व एक 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ ।मौके से एक मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट व पशु काटने के उपकरण बरामद हुये।घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्वार पर मु0अ0सं0-180/26   धारा-109(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
अभियुक्त ने पूछताछ  मे बताया कि मै निराश्रित गौवंशीय पशुओं को जंगल में ढूढकर उनका वध करके उनके मांस को बेचकर धन अर्जित करता हूँ।आज भी  मै गौवंशीय पशु की तलाश में आया था।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments