#बस्ती_न्यूज
बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तेनुआ प्राथमिक विद्यालय के आगे शव पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी 36 वर्षीय कृष्ण चंद्र चौधरी पुत्र दौलतराम के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार शाम तेनुआ प्राथमिक विद्यालय के आगे सड़क किनारे युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए। इसके बाद सोनहा पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि कृष्ण चंद्र चौधरी शटरिंग का काम करता था और नशे का आदी था। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह फरेदिया गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम को उसके शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष महेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में प्राथमिक विद्यालय के पास मिला युवक का शव:सुबह घर से निकला था, शाम को मिली मौत की खबर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












