पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी बाजार में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जंगल जरलहा उर्फ अनंतपुर मोथही निवासी मनोरमा यादव ने पनियरा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके पति लवकुश यादव सोमवार को एक मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए अपनी कार से जंगल बड़हरा जा रहे थे। आरोप है कि शाम करीब सात बजे मुजुरी बाजार में संजय शर्मा और सुनील शर्मा (पुत्र राधेश्याम शर्मा, निवासी तेंदुअहिया), आदित्य उर्फ बबलू शर्मा (निवासी कमासिन खुर्द) और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण पहले गाली-गलौज की। जब लवकुश यादव ने इसका विरोध किया, तो उन पर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि हमलावर जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल लवकुश यादव को पनियरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में पुरानी रंजिश में युवक पर हमला:गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












