सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र में स्थित मरवटिया महुलानी पावर हाउस पर सोमवार को विद्युत विभाग ने एक मेगा कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान और बकाया बिल जमा करने पहुंचे। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं की खराब मीटर, गलत बिलिंग, कम वोल्टेज और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही उनका समाधान किया गया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने और अपनी शिकायतों को कैंप के माध्यम से दर्ज कराने की अपील भी की। विभागीय कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को सरकार की विभिन्न विद्युत योजनाओं और बिल भुगतान की सुविधाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष मेगा कैंप 15 मई से 20 मई तक लगातार आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना और लंबित विद्युत बिलों की वसूली सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर बांसी के एसडीओ दशरथ राम, अवर अभियंता राजकुमार, फीडर प्रभारी फिरोज और बाबू गिरीश कुमार ओझा सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर में बिजली विभाग का मेगा कैंप:उपभोक्ताओं की समस्याएं सुलझीं, बकाया बिल भी जमा हुए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












