Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ई-रिक्शा में छूटा लाखों का सामान बरामद:इटवा पुलिस ने महिला को लौटाए...

ई-रिक्शा में छूटा लाखों का सामान बरामद:इटवा पुलिस ने महिला को लौटाए सोने के जेवर और नकदी


सिद्धार्थनगर के इटवा थाना पुलिस ने एक महिला का ई-रिक्शा में छूटा लाखों रुपये का सामान बरामद कर उसे वापस लौटा दिया है। बरामद सामान में सोने के जेवर और 15,082 रुपये नकद शामिल थे, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। कटरिया, थाना सोनहा, जनपद बस्ती की निवासी मदीना पत्नी कमाल ने 18 मई को दोपहर करीब 1 बजे इटवा थाने में सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पहाड़ापुर चौराहे से शाहपुर चौराहे (थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर) ई-रिक्शा से आ रही थीं। शाहपुर में उतरते समय वह अपना कपड़ों, जेवरात और नकदी से भरा बैग ई-रिक्शा में ही भूल गईं, जिसे चालक अपने साथ ले गया। बैग में मंगलसूत्र, टॉप्स, बाली सहित अन्य सोने के जेवर और लगभग 15,000 रुपये नकद थे। सूचना मिलते ही, थाना इटवा के चौकी प्रभारी शाहपुर, उपनिरीक्षक विनय प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ मामले को गंभीरता से लिया। टीम ने पहाड़ापुर से शाहपुर जाने वाले मार्ग पर चलने वाले सभी सफेद रंग के ई-रिक्शा और सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की और पूछताछ की। पुलिस की जांच की जानकारी होने पर, कोहला, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर निवासी ई-रिक्शा चालक रामप्रकाश यादव पुत्र घिराऊ यादव आज 19 मई को दोपहर करीब 1 बजे शाहपुर चौकी पर बैग के साथ उपस्थित हुए। आवेदिका मदीना को चौकी पर बुलाया गया और उनके सामने बैग खोला गया। बैग में से लगभग 30 ग्राम सोने के जेवर (मंगलसूत्र, टॉप्स, बाली आदि), जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये है, और 15,082 रुपये नकद (सिक्कों सहित) हूबहू बरामद हुए। यह सारा सामान आवेदिका को उनके परिवार के सदस्यों के सामने सौंप दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments