Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सेमरा मुस्तहकम पंचायत भवन जर्जर:बारिश में टपक रहा छत, ग्रामीणों को हो...

सेमरा मुस्तहकम पंचायत भवन जर्जर:बारिश में टपक रहा छत, ग्रामीणों को हो रही परेशानी


सिद्धार्थनगर के खेसरहा विकास खंड की ग्राम पंचायत सेमरा मुस्तहकम में निर्मित पंचायत भवन बदहाली का शिकार है। नहर के किनारे निचली भूमि पर होने के कारण बरसात में यहां जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पंचायत भवन परिसर में जगह-जगह घास-फूस और झाड़ियां उगी हुई हैं, जिससे साफ-सफाई का अभाव स्पष्ट दिखाई देता है। परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे आने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा नहीं मिल पाती। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन अधिकांश समय बंद रहता है। यहां न तो नियमित बैठकों का आयोजन होता है और न ही आम जनता को पंचायत सहायक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं का लाभ मिल पाता है। जबकि शासन द्वारा पंचायत सहायक की नियुक्ति के साथ आवश्यक कंप्यूटर और अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं। गांव निवासी अमरनाथ दुबे ने बताया कि पंचायत भवन बनने के बाद से इसका समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। भवन की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। तिलक राम मौर्य ने कहा कि बरसात के दिनों में पंचायत भवन के आसपास पानी भर जाता है, जिससे वहां पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने जोर दिया कि पंचायत भवन का उपयोग जनहित के कार्यों के लिए होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। प्रधान वकील ने बताया कि पंचायत भवन परिसर की साफ-सफाई जल्द कराई जाएगी। हैंडपंप की समस्या को भी संबंधित विभाग के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत भवन को नियमित रूप से संचालित करने और ग्रामीणों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments