महराजगंज जिले में एक विधवा महिला ने अपने जेठ और उसके दोस्त पर मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली सहायता राशि में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद मिली 5 लाख रुपये की सहायता राशि को दोनों ने मिलकर हड़प लिया। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के करमहा टोला छोटकी मैनहिया निवासी संजना चौधरी के पति मनीष चौधरी की 2 जुलाई 2022 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद संजना ने मुख्यमंत्री राहत कोष से अहेतुक सहायता के लिए आवेदन किया था। संजना के अनुसार, उस समय उनके जेठ ने सहायता राशि जल्द दिलाने का झांसा दिया। उन्होंने संजना के एटीएम, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और चेकबुक सहित सभी आवश्यक कागजात अपने पास ले लिए। कुछ समय बाद जब संजना ने पैसे के बारे में पूछा, तो आरोपियों ने टालमटोल किया और अंत में बताया कि फाइल खारिज हो गई है। बाद में, संजना ने अपना पासबुक प्रिंट कराया और बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया, जिससे उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। बैंक स्टेटमेंट के अनुसार, 23 जून 2023 को उनके खाते में 5 लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि आई थी। इसी दिन, राहुल शर्मा के खाते में 9 हजार रुपये और 90 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। अगले दिन, 24 जून 2023 को, राहुल शर्मा के खाते में फिर 99 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए। संजना का आरोप है कि शेष राशि उनके जेठ ने अपनी पत्नी के खाते में और अपने निजी उपयोग के लिए खर्च कर दी। उन्हें इस पैसे में से एक भी रुपया नहीं मिला। जब संजना ने इस बारे में जेठ से बात की, तो उन्होंने जान से मारने और पीटने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने न्याय के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है और प्रार्थना पत्र दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में महिला को मिली सहायता राशि में धोखाधड़ी:जेठ और दोस्त पर धोखाधड़ी का आरोप, विधवा के खाते से मुख्यमंत्री राहत कोष के 5 लाख हड़पे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












