बहराइच में खैरीघाट थाना पुलिस ने मंगलवार को गैर इरादतन हत्या के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पिपरिया बासुहार क्षेत्र से संबंधित एक मामले में की गई। आरोपी की पहचान अंबरपुर गडेरियन पुरवा निवासी केशवराम पुत्र झगरू के रूप में हुई है। उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी और कॉन्स्टेबल धीरज गुप्ता ने एक मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार:खैरीघाट पुलिस कर रही थी तलाश, आरोपी को न्यायालय में पेश किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












