Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)किशोरी को हिंदू नाम बताकर भगाने का आरोप:सिद्धार्थनगर में मुख्य आरोपी समेत...

किशोरी को हिंदू नाम बताकर भगाने का आरोप:सिद्धार्थनगर में मुख्य आरोपी समेत सात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज


सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ कस्बे में कथित ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। एक किशोरी को हिंदू नाम बताकर प्रेमजाल में फंसाने और भगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना के बाद कस्बे में तनाव का माहौल है। पीड़ित पिता की तहरीर के अनुसार, 18 मई की शाम करीब सात बजे वह बाजार गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने फोन पर बताया कि बेटी घर से गायब है। परिवार ने तुरंत तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में मोहल्ले के एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि उनकी बेटी को एक युवक शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन की ओर ले गया है। परिजन तत्काल रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि एक युवक किशोरी का हाथ पकड़कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। जब पीड़ित का बेटा मौके पर पहुंचा और विरोध किया, तो आरोपी युवक धक्का देकर भागने लगा। पीड़ित परिवार का आरोप भागते समय उसने पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक मुस्लिम समुदाय से है, लेकिन उसने अपना नाम “राज” बताकर खुद को हिंदू बताया था। इसी फर्जी पहचान के जरिए वह लंबे समय से किशोरी के संपर्क में था। जब परिवार को इसकी जानकारी हुई, तो वे शिकायत लेकर आरोपी युवक के घर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने पीड़ित परिवार को गालियां दीं और मारपीट पर उतारू हो गए, जिससे किशोरी की मां बेहोश होकर गिर पड़ीं। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी युवक के साथ रशिद, उसकी पत्नी, पुत्र सिराज, रियाज, गोलू और गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इनमें अपहरण, मारपीट, दंगा, धमकी, महिलाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने और जबरन धर्म परिवर्तन से संबंधित धाराएं शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments