अमेरिका और ईरान के बीच जंग का खतरा बढ़ रहा है। मगर पर्दे के पीछे से बातचीत की पहल भी जारी है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बहाल करने के उद्देश्य से पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी बुधवार को एक हफ्ते में दूसरी बार ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे। यहां मोहसिन नकवी ईरानी नेताओं से मुलाकात करेंगे, ताकि अमेरिका के साथ बातचीत की जमीन तैयार की जा सके।
पाकिस्तान के जियो न्यूज ने अपनी खबर में बताया कि मोहसिन नकवी अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर ईरानी नेताओं से चर्चा करने के लिए तेहरान रवाना हो चुके हैं। ईरान के सरकारी प्रेस टीवी ने भी बताया कि पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी राजधानी तेहरान पहुंच चुके हैं। इस्लामाबाद ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में मध्यस्थता कर रहा है।
यह भी पढ़ें: भारत और इटली के रिश्ते होंगे और मजबूत, मोदी और मेलोनी ने उठाया बड़ा कदम
कई संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका और इजरायल दोबारा ईरान पर बमबारी शुरू कर सकते हैं। अमेरिका राष्ट्रपति ने भी अपनी एक पोस्ट में ‘तूफान से पहले की शांति’ वाला पोस्ट किया। वहीं इजरायली मीडिया ने भी इस बात की पुष्टि की है कि हमले की तैयारी की जा रही है। इस बीच ईरान ने अमेरिका और ईरान को धमकी दी और कहा कि अगर ईरान हमला हुआ तो यह मध्य पूर्व में कहीं आगे तक फैल जाएगी।
हमने पूरी ताकत का इस्तेमाल नहीं किया: आईआरजीसी
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अपनी सेपाह न्यूज वेबसाइट पर लिखा, अगर ईरान के खिलाफ आक्रामकता दोबारा की जाती है तो जंग क्षेत्रीय युद्ध से कहीं आगे तक फैल जाएगी और हमारे विनाशकारी प्रहार आपको कुचल देंगे। अमेरिकी-जायोनी दुश्मन को यह पता होना चाहिए कि दुनिया की दो सबसे महंगी सेनाओं की पूरी क्षमताओं का इस्तेमाल करने के बावजूद हमने इस्लामी क्रांति की पूरी शक्ति का इस्तेमाल नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: हेले लेंग ने भारतीय मीडिया की आजादी पर सवाल उठाए, नॉर्डिक देशों का हाल क्या?
ईरान के पास कुछ दिन का समय: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में ईरान को एक नई धमकी दी है। इसमें उन्होंने कहा कि अगर ईरान कोई समझौता नहीं करता है तो उस पर दोबारा हमले शुरू होंगे। सोमवार को ट्रंप ने दावा किया कि खाड़ी देशों की अपील पर उन्होंने ईरान के खिलाफ हमलों को कैंसिल किया है। मंगलवार को एक और बयान दिया। इसमें कहा कि ईरान के पास समझौता करने के लिए कुछ दिन का ही समय बचा है। उपराष्ट्रपति जेडी वैंस का कहना है कि अमेरिका की सेना पूरी तरह से तैयार है। बातचीत के प्रयास उन्होंने कहा कि काफी अच्छी प्रगति हो रही है। हम इस पर काम करते रहेंगे।











