बेहजम-खीरी,20 मई(तरूणमित्र)। बेहजम ब्लॉक स्थित अछनिया बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद को लेकर पिछले कई महीनों से हालात तनावपूर्ण हैं।
कई किसानों का आरोप है की एक महीने से किताबें जमा है फिर भी यूरिया नहीं मिल पा रही है उन्होंने बताया कि जब नंबर आएगा तब आपको यूरिया दी जायेगी ऐसे में किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है की गाने की फसल में कहां से डाली जाए यूरिया वहीं प्राइवेट दुकानों पर एक बोरी के दाम ₹500 लिए जा रहे हैं बेहजम समिति पर कई किसानों ने बताया कि यहां कुछ लोगों को बिना पासबुक के टोकन दे दिया जाता है और कुछ किसानों को वापस लौटा दिया जाता है किसानों का आरोप है सरकार के द्वारा यूरिया पर्याप्त मात्रा में दी गई है पर किसानों को यूरिया लेने में एक महीने तक का समय लग रहा है जिलाधिकारी महोदय अगर उच्च स्तरीय जांच काराये तो बेहजम समिति पर बड़ा ही खेल मिलेगा
जिनके पास खतौनी नहीं है या जो बटाई पर खेती करते हैं, उन्हें खाद नहीं मिलती।
बड़ा सवाल:- सरकारी रेट 267.50 रुपए है, फिर 270 रुपए क्यूं लिए जा रहे और 500रुपए में प्राइवेट दुकानों से यूरिया कैसे बिक रहा है? किसानों का आरोप है कि स्टॉक होते हुए भी “चहेतों” को पहले दिया जा रहा है और आम किसान को लाइन में घंटों लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही।











