Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज:नौतनवा सीओ ने की छापेमारी, खनन...

अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज:नौतनवा सीओ ने की छापेमारी, खनन माफियाओं में खलबली


नौतनवा क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने परसामलिक थाना क्षेत्र के महदेइया टोला डगरपुरवा सिवान में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस बल के साथ छापेमारी कर मिट्टी से लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। ट्रैक्टर चालक वैध ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस वाहन को परसामलिक थाने ले आई। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को धारा 207 एमबी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। चालक के पास वैध लाइसेंस न होने के कारण उस पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। क्षेत्राधिकारी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त माफियाओं में खलबली मच गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments