बृजमनगंज के स्टेशन रोड पर संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार शाम आठ बजे कथा के दूसरे दिन आचार्य नर्वदेश्वर पांडेय ने उपस्थित श्रोताओं को भागवत कथा का महत्व बताया। कथा देर रात तक चला आचार्य पांडेय ने कथा के दौरान जीवन में माता-पिता और पुत्र धर्म पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि माता-पिता पुत्र से प्रसन्न रहते हैं, तो भगवान भी प्रसन्न होते हैं और जीवन में कोई कमी नहीं रहती। माता-पिता की सेवा को भगवान की पूजा के समान बताया गया। कथा के बीच सर्वेश द्विवेदी शास्त्री ने संगीतमय भक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। भागवत कथा के मुख्य यजमान शिव प्रसाद वर्मा और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी हैं। कथा श्रवण के लिए कन्हैया वर्मा, बलराम वर्मा, हरिराम वर्मा, सुषमा सोनी, पुष्पा सोनी, संध्या सोनी, रत्ना सोनी, अंश वर्मा, यश वर्मा, आदित्य वर्मा, विनय वर्मा और अजय वर्मा सहित नगर के कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में संगीतमय भागवत कथा का दूसरा दिन:आचार्य ने बताया माता-पिता और पुत्र धर्म का महत्व
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











