HomeHealth & Fitnessबम्हनपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंध समिति का गठन,पहली बैठक...

बम्हनपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंध समिति का गठन,पहली बैठक संपन्न

निघासन-खीरी,20 मई(तरुणमित्र)। विद्या भारती से संबद्ध जन शिक्षा समिति अवध प्रांत द्वारा संचालित लालजी प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंध समिति का गठन कर दिया गया है। समिति का कार्यकाल आगामी तीन वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है।
जारी पत्र के अनुसार विद्यालय के सुचारु संचालन, शैक्षिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसमें क्षेत्र के शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई समिति में झंडी स्टेट के राजा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राज राजेश्वर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। राज राजेश्वर सिंह लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और जनपद के कई विद्यालयों की प्रबंध समितियों में पदाधिकारी व सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं।
इसके अलावा गिरिजा शंकर सिंह को उपाध्यक्ष, कौशल किशोर वर्मा को प्रबंधक तथा गौरव गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंगलवार को विद्यालय परिसर में नई प्रबंध समिति की पहली बैठक अध्यक्ष राज राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय के विकास, शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त शिक्षा को और मजबूत बनाने सहित कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समिति के सभी सदस्यों का आपसी परिचय भी कराया गया।
बैठक में रविभूषण साहनी,कौशल किशोर वर्मा,रामनरेश शर्मा,विवेक मौर्य,अजय गुप्ता,शेरबहादुर सिंह,संतोष शुक्ला, सतीश सक्सेना,रणवीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments