HomeHealth & Fitnessकिसानों के लिए सौगात बनकर आई बारिश, खेतों में छाई हरियाली 

किसानों के लिए सौगात बनकर आई बारिश, खेतों में छाई हरियाली 

उतरौला (बलरामपुर)। एक सप्ताह से बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी के बाद क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आई है। समय पर हुई वर्षा से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है, जिसके चलते धान की सिंचाई हो गया है, मानसून की धीमी शुरुआत के कारण इस बार किसान काफी चिंतित थे। बारिश नहीं होने सेखेत में रोपे गए धान सूख रहे थे। किसानों को आशंका थी कि समय पर वर्षा नहीं हुई तो खेती पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। 

किसान मोहम्मद नजीर, याकूब मोहम्मद, राजकुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि बारिश न होने से सभी किसान परेशान थे और खेती को लेकर चिंता बढ़ती जा रही थी। समय पर हुई वर्षा ने किसानों की चिंता दूर कर दी है। अब खेतों में पर्याप्त पानी है और पूरे उत्साह के साथ धान की फसल में यूरिया की टाप ड्रेसिंग की जा रही है।

किसान अब्दुल कादिर ने कहा कि खेती के लिहाज से यही सबसे महत्वपूर्ण समय था। यदि कुछ और दिन बारिश नहीं होती तो धान की फसल प्रभावित हो सकती थी। ईश्वर की कृपा से समय रहते अच्छी वर्षा हुई है और किसानों में नई उम्मीद जाग गई है बारिश से खेतों में छाई हरियाली और किसानों की चहल-पहल ने गांवों में नई उम्मीद जगा दी है। यदि आगे भी मौसम अनुकूल बना रहा तो इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होने की पूरी संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments