HomeHealth & Fitnessबिना सीओपी रजिस्ट्रेशन कचहरी में वकालत करने पर होगी कार्रवाईरू संयुक्त बार...

बिना सीओपी रजिस्ट्रेशन कचहरी में वकालत करने पर होगी कार्रवाईरू संयुक्त बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कचहरी परिसर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद हॉल में गुरुवार को दुद्धी और सिविल बार एसोसिएशन की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में वकालत पेशे की गरिमा बनाए रखने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कई कड़े और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए।संयुक्त बैठक की अध्यक्षता दुबाए अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय ने की।
  बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति बिना सीओपी (ब्मतजपपिबंजम व िच्तंबजपबम) रजिस्ट्रेशन के अधिवक्ता वेश में कचहरी परिसर में घूमता या वकालत करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, बार एसोसिएशन ने अपने राजस्व को मजबूत करने के लिए मासिक सदस्यता शुल्क और टिकट कूपन की दरों में बढ़ोतरी करने का भी प्रस्ताव पारित किया है।इसके अलावा विभिन्न न्यायालयों एवं कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोश व्यक्त की गई और यह निर्णय लिया गया कि पिठाशीन अधिकारियों से मिलकर शिकायत की जाएगी। यदि फिर भी न्यायालय एवं कार्यालय के कर्मचारियों में सुधार नही होता है तो उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।
   इस बैठक में मुख्य रूप से सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, प्रभु सिंह कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, कैलाश गुप्ता, नंदलाल, अरुणोदय जौहरी, सत्यनारायण यादव, दुबाए सचिव दिनेश कुमार, सिबाए सचिव अंजनी सिंह सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहें।संयुक्त बैठक का संचालन सचिव दिनेश कुमार ने किया।

अधिवक्ता वेलफेयर के अध्यक्ष बने प्रेमचंद यादव 
 दुद्धी एवं सिविल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में अधिवक्ता वेलफेयर कमेटी पर चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने विन्दुवार व्योरा प्रस्तुत किया। आपसी विचार-विमर्श के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद यादव को वेलफेयर का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि अधिवक्ता कल्याण निधि को मजबूत बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जायेंगे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments