Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत:ग्रामीण ने डीएम से कार्रवाई की...

इटवा में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत:ग्रामीण ने डीएम से कार्रवाई की मांग की


इटवा तहसील के ग्राम खानकोट सेमरी में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। गांव निवासी लाल बहादुर पुत्र राजकुमार ने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और जिला खनन अधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। लाल बहादुर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 4 मई को भी मिट्टी खनन रोकने के संबंध में लिखित शिकायत की थी। शिकायत के एक बाद भी गांव में एक व्यक्ति द्वारा दिन-रात लगातार मिट्टी खनन जारी है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि खनन की अनुमति है, तो वह कितने गाटों की है, क्योंकि अलग-अलग गाटों से मिट्टी खोदी जा चुकी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने हल्का लेखपाल को कई बार मोबाइल फोन पर सूचना दी थी। लेखपाल ने बताया कि खनन का परमिट है, लेकिन यह नहीं बताया कि किन-किन गाटों का परमिट है। इस समस्या के संबंध में लाल बहादुर ने आईजीआरएस (IGRS) पर भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसका शिकायत नंबर 40018426007862 है। उन्होंने मिट्टी खनन की जांच कराकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments