Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फुटहिया ब्रिज पर स्कूली बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:नगर हादसे में...

फुटहिया ब्रिज पर स्कूली बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:नगर हादसे में चालक गंभीर घायल, पुलिस ने जांच शुरू की

#बस्ती_न्यूज

नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ब्रिज के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गोटवा निवासी पिंटू के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments