महराजगंज के बृजमनगंज के स्टेशन रोड पर संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार शाम से देर रात तक चले कथा के तीसरे दिन आचार्य नर्वदेश्वर पांडेय ने उपस्थित श्रोताओं को भागवत कथा का महत्व बताया। आचार्य पांडेय ने कथा में भक्त प्रहलाद के जीवन की घटनाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भक्त प्रहलाद सदैव भगवान विष्णु की सेवा और पूजा में लीन रहते थे। भगवान भी उनकी समस्याओं को पल भर में नष्ट कर देते थे। आचार्य ने श्रोताओं से कहा कि जो परमेश्वर पर भरोसा रखता है, उसका कभी अहित नहीं होता है। ईश्वर सदा उसके साथ खड़ा रहता है। कथा के बीच सर्वेश द्विवेदी शास्त्री ने संगीतमय भक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। भागवत कथा के मुख्य यजमान शिव प्रसाद वर्मा और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी हैं। कथा श्रवण के लिए कन्हैया वर्मा, बलराम वर्मा, हरिराम वर्मा, सुषमा सोनी, पुष्पा सोनी, संध्या सोनी, रत्ना सोनी, अंश वर्मा, यश वर्मा, आदित्य वर्मा, विनय वर्मा और अजय वर्मा सहित नगर के कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में भागवत कथा का तीसरा दिन संपन्न:आचार्य नर्वदेश्वर पांडेय ने भक्त प्रहलाद के जीवन का वर्णन किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












