Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कलवारी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान:भीषण गर्मी के बीच कुसौरा बाजार...

कलवारी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान:भीषण गर्मी के बीच कुसौरा बाजार उपकेंद्र पर कटौती

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कुसौरा बाजार स्थित कलवारी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती से परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि रात में लंबे अघोषित कट लगने से सबसे अधिक परेशानी हो रही है, जिससे उनकी नींद भी प्रभावित हो रही है। कलवारी फीडर से जुड़े ग्रामीणों के अनुसार, बिजली कटौती के कारण छोटे बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं और रात में उन्हें आराम नहीं मिल पा रहा है। शेखपुरा गांव निवासी राम कुमार ने बताया कि अघोषित कटौती के कारण रात में चैन से सोना मुश्किल हो गया है। स्थानीय किसान देवानन्द ने कहा कि बिजली संकट का असर खेती पर भी पड़ रहा है। गन्ने की फसल सूखने लगी है। किसान पहले से ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं। युवा हरि कृष्ण का कहना है कि लगातार बिजली कटौती से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि जब वे उपकेंद्र पर बिजली कटौती की जानकारी लेने के लिए फोन करते हैं, तो उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती और कई बार गैरजिम्मेदाराना व्यवहार किया जाता है। इस संबंध में कलवारी उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कंट्रोल रूम सारनाथ से इमरजेंसी कटौती और ओवरलोडिंग के कारण रात में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments