महराजगंज में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से लोग परेशान हैं। शहर और ग्रामीण इलाकों के कई पेट्रोल पंपों पर या तो सीमित मात्रा में ईंधन मिल रहा है या स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है। भीषण गर्मी के बीच लंबी कतारों में खड़े रहने के बाद भी कई उपभोक्ता बिना तेल लिए वापस लौटने को मजबूर हैं। निचलौल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए कतार में खड़े आनंद कुमार ने बताया कि उन्हें अपने बाबूजी को इलाज के लिए लखनऊ ले जाना था। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें डीजल मिल पाया। जिले में डीजल की मांग अधिक है, खासकर धान की नर्सरी तैयार करने के लिए किसानों को सिंचाई के लिए इसकी आवश्यकता पड़ रही है। गैलनों में डीजल भरवाने की प्रवृत्ति भी देखी जा रही है। ऑटो चालक राजू ने बताया कि ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें प्रति सवारी किराया बढ़ाना पड़ा है। पहले जहां वे 10 रुपये लेते थे, अब कम दूरी के लिए भी 15 रुपये प्रति सवारी से कम नहीं ले रहे हैं, क्योंकि उन्हें घाटा हो रहा है। चेहरी पेट्रोल पंप पर ‘पेट्रोल नहीं है’ का बोर्ड लगा दिया गया है। इसी तरह, फरेंदा-लेहड़ा मंदिर रोड पर स्थित एक पंप पर बुधवार दोपहर 12 बजे के बाद पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। शहर के साथ-साथ हाईवे पर स्थित कई पेट्रोल पंप शुक्रवार को सूखे नजर आए, जिसके कारण कुछ पंपों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेट्रोल पंप डीलरों का कहना है कि जल्द ही सभी पंपों पर ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो जाएगी। हालांकि, इस अस्थायी किल्लत ने आपूर्ति व्यवस्था की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि स्टॉक में कोई कमी नहीं है, लेकिन लोग घबराहट में भंडारण कर रहे हैं, जिसके कारण यह किल्लत महसूस हो रही है। जिलापूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि सभी पंपों पर आपूर्ति जारी है और कहीं कोई समस्या नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल खरीदें ताकि किसी तरह की अनावश्यक समस्या उत्पन्न न हो। महराजगंज के हालात, तस्वीरें देखिए…
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
यूपी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बरकरार, चौथा दिन:महराजगंज में ऑटो रिक्शा चालकों ने बढ़ाया किराया, हाइवे किनारे भी पंप सूखे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












