#बस्ती_न्यूज
भाजपा मंडल मुंडेरवा के अध्यक्ष सर्वजीत भारती और उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने मुंडेरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात श्रीराम नगर में चल रहे नाला निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग लखनऊ और जिले के उच्च अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, मुंडेरवा महादेवा मार्ग के किनारे जल निकासी के लिए ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री और मानकों की अनदेखी की जा रही है। नाले की दीवार के निर्माण में सिंगल सरिया का जाल लगाया जा रहा है और नीचे बिना बेस बनाए ही काम हो रहा है। सर्वजीत भारती, जो मुंडेरवा मंडल अध्यक्ष और सहकारी गन्ना समिति मुंडेरवा के नामित डायरेक्टर भी हैं, तथा मुंडेरवा मंडल उपाध्यक्ष संजय चौधरी का कहना है कि नाले में डबल जाल लगाने का प्रावधान है। उन्होंने आरोप लगाया कि नामित ठेकेदार विभागीय निर्देशों की अनदेखी कर निम्न कोटि का कार्य कर रहा है। इन नेताओं ने अपनी शिकायत प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग लखनऊ, मंडलायुक्त बस्ती मंडल, जिलाधिकारी, आयुक्त/सचिव सतर्कता अधिष्ठान विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ और अपर सचिव भारत सरकार कार्मिक लोक शिकायत नई दिल्ली को पत्र लिखकर भेजी है। उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस विषय पर अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी, जिसकी जांच जेई और एई को भेजकर कराई गई है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ताओं को भ्रम है और नाले का निर्माण बजट के हिसाब से ही किया जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुंडेरवा नगर पंचायत में नाला निर्माण पर विवाद:भाजपा नेताओं ने लगाया घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, उच्चाधिकारियों से शिकायत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












