Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी:भामेपारा के पास पति-पत्नी गंभीर रूप से...

श्रावस्ती में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी:भामेपारा के पास पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल


श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना भामेपारा के पास हुई, जहां उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। भोजपुर निवासी राममिश्रा अपनी पत्नी संजना के साथ ससुराल से घर वापस लौट रहे थे। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राममिश्रा की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। पत्नी संजना का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments