HomeHealth & Fitnessसुलतानपुर : कपड़े के कारखाने में आग लगने से लाखों का सामान...

सुलतानपुर : कपड़े के कारखाने में आग लगने से लाखों का सामान जल कर खाक

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज बाजार में बीती रात एक कपड़े के कारखाने में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया। इस घटना में 25 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

लखनऊ-बलिया हाइवे परसैफुल्लागंज बाजार में नईपुरवा तियरी निवासी अरबाज का कपड़े का कारखाना ताजुद्दीन मार्केट में था । उसमें लगभग सात मशीनें और अन्य सामान रखा हुआ था। बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों के कुछ समझ पाने से पहले ही इसने विकराल रूप ले लिया। अरबाज के इसी कारखाने में मार्केट मालिक ताजुद्दीन का इलेक्ट्रॉनिक सामान भी रखा था, जो आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुआं देखकर मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के आधे घंटे बाद एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। आग के ज्यादा फैलने के कारण दूसरी गाड़ी बुलानी पड़ी, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

इस हादसे में अरबाज को भी लाखाें रुपये का नुकसान हुआ है। घटना स्थल पर पीआरवी की दो टीमें भी पहुंचीं। गोसाईंगंज थानाध्यक्ष अखंड देव मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी प्रतीत होती है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments