Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परसा लाल शाही में खड़ंजे की सड़क पक्की:चौधरी पुरवा के राहगीरों को...

परसा लाल शाही में खड़ंजे की सड़क पक्की:चौधरी पुरवा के राहगीरों को अब मिलेगी आवागमन में सुविधा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत परसा लाल शाही स्थित चौधरी पुरवा में खड़ंजे की सड़क को पक्का करने का काम शुरू हो गया है। इस सड़क के पक्का होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सड़क परसा लाल शाही चौराहे से हनुमान गंज रोड से निकलती है। बरसात के मौसम में खड़ंजे की इस सड़क पर राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क पर गिट्टी गिराने का काम जारी है, जिससे इसके जल्द ही पक्की सड़क में बदलने की उम्मीद है। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments