बस्ती – जनगणना डयूटी में हुई अनियमितताओं के सवाल को लेकर हजारों अध्यापकों ने एसडीएम कार्यालय हर्रैया का घेराव किया । घेराव के बाद एसडीएम हरैया धरना स्थल पर आए उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी का सुधार कर देंगे बाद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे उन्होंने कहा की सभी शिक्षकों का उनके विद्यालय या विद्यालय सेवित क्षेत्र में डयूटी लग जाएगी । संज्ञान में आया है कि तहसील कर्मचारियों द्वारा गलत तरीके से ड्यूटी लगाई जा रही है यदि सुधार नहीं किया गया तो शनिवार को पुनः एसडीएम कार्यालय पर दिन में 10 बजे से धरना दिया जायेगा।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला ने शिक्षकों का आवाहन किया कि जनगणना डयूटी में हुई अनियमितताओं को दूर कराने के लिये शिक्षक शनिवार के धरने में पहुंचे जिससे समस्या का प्रभावी निस्तारण हो सके।
धरना में संगठन के सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला, चंद्रिका सिंह, बालकृष्ण ओझा, शिव प्रकाश, हरेंद्र यादव, प्रमोद त्रिपाठी, दिवाकर सिंह, सतीश शंकर शुक्ल, नरेन्द्र दुबे राजीव पाण्डेय, विकास राजीव पाण्डेय,स्कंद मिश्रा ओंकार उपाध्याय, हरिश्चन्द्र शुक्ला, जनार्दन शुक्ला, बृजेश सिंह, राजकुमार चौधरी, मदन गोपाल राजीव पाण्डेय, रामप्यारे, विनोद यादव, राजेश कुमार, रघुवर दयाल सिराज अहमद, बृज बिहारी, दिनेश वर्मा, राहुल राणा सुनील पांडे रवींद्रनाथ उपेंद्र पांडे राजेश कुमार देवनाथ सूरज प्रताप सिंह सुनील पांडे राहुल सिंह मुरलीधर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
जनगणना डयूटी में हुई अनियमितताओं को लेकर शिक्षकों ने किया एसडीएम हर्रैया कार्यालय का घेराव
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












