बहराइच के फखरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत साईंगांव के पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त स्वरोजगार धनञ्जय सिंह और खंड विकास अधिकारी प्रतीक सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त स्वरोजगार धनञ्जय सिंह ने ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है। खंड विकास अधिकारी प्रतीक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम चौपाल शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। इस अवसर पर खंड मिशन प्रबंधक सत्येंद्र पांडेय ने स्वयं सहायता समूहों (SHG) की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़कर महिलाएं नियमित बचत की आदत विकसित करती हैं और उन्हें आसान ऋण की सुविधा मिलती है, जिससे वे छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनती हैं। समूह महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान को भी मजबूत करता है। उपायुक्त स्वरोजगार धनञ्जय सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक महिला का समूह से जुड़ना उसका अधिकार है, जो उसे सामाजिक सम्मान के साथ-साथ आर्थिक मजबूती भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी महिलाओं से समूहों में जुड़कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए। चौपाल कार्यक्रम के उपरांत, उपायुक्त स्वरोजगार धनञ्जय सिंह ने ग्राम पंचायत जैतापुर स्थित
साईंगांव में ग्राम चौपाल का आयोजन:अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












