Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पत्नी और प्रेमी पर युवक को जलाकर मारने का आरोप:सिद्धार्थनगर में चारपाई...

पत्नी और प्रेमी पर युवक को जलाकर मारने का आरोप:सिद्धार्थनगर में चारपाई से बांधकर आग लगाने की कोशिश


सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहरा गांव में एक युवक को कथित रूप से उसकी पत्नी और प्रेमी द्वारा जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। जिसमें युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित युवक की पहचान 28 वर्षीय लालजी गौतम के रूप में हुई है। उसके पिता घम्मल प्रसाद गौतम ने डुमरियागंज थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि लालजी की पत्नी पूजा गौतम और उसके कथित प्रेमी फिरोज पुत्र मुख्तार (निवासी बारी, थाना पीपीगंज, गोरखपुर) ने मिलकर लालजी को चारपाई से बांध दिया। इसके बाद उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उसे बचाया। परिजनों ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से घायल लालजी गौतम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित युवक के पिता द्वारा तहरीर में बताया गया है कि पूजा गौतम और फिरोज के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। फिरोज अक्सर महिला के घर आता-जाता था। इसी पृष्ठभूमि में दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। जिससे उनका पुत्र जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है। पुलिस ने घम्मल प्रसाद गौतम की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। थाना प्रभारी डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments