महराजगंज जिले के नौतनवा स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर दैनिक भास्कर के रियलिटी चेक में गंभीर सवाल उठे हैं। सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अस्पतालों को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने के निर्देश दे रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। सबसे बड़ा सवाल अस्पताल परिसर में एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस खड़ी होने को लेकर उठ रहा है। सरकारी अस्पताल के कैंपस में निजी एंबुलेंस की मौजूदगी कई तरह के प्रश्न खड़े करती है। लोगों का कहना है कि यदि सरकारी अस्पताल परिसर में निजी संस्थानों की गतिविधियां बढ़ रही हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए। यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि किसकी अनुमति से यह एंबुलेंस अस्पताल परिसर में खड़ी थी और क्या इसके पीछे किसी कर्मचारी की भूमिका है। वहीं, अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह बदहाल नजर आई। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई दिखाई दी। नल के पास कीड़े बजबजाते देखे गए, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस प्रकार की गंदगी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इतना ही नहीं, अस्पताल परिसर के अंदर ही कुछ लोग खुले में शौच करते दिखाई दिए, जिससे स्वच्छता अभियान की भी पोल खुलती नजर आई। इस मामले पर महराजगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) नवनीत प्रसाद ने कहा कि अस्पताल परिसर में एंबुलेंस खड़ी होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि अस्पताल का कोई कर्मचारी इसमें संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इन अव्यवस्थाओं के लिए कौन जिम्मेदार है और उन पर क्या कार्रवाई की जाती है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सरकारी अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस, गंदगी:महराजगंज के नौतनवा पीएचसी की व्यवस्था पर उठे सवाल, CMO ने दिए जांच के आदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












