श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के पटखौली कला गांव में कटहल तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान नरकुटवा दाखिला पटखौली कला निवासी आंधी यादव पुत्र चिंकू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कटहल तोड़ने को लेकर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को गिलौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत को देखते हुए, आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पीड़ित पक्ष को इकौना थाने भेजा गया। पीड़ित परिवार ने इकौना थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग करते हुए एक प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कटहल तोड़ने पर युवक की पिटाई:श्रावस्ती में गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












